यूपी में 15 IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट?

लखनऊ: यूपी सरकार ने राज्य में 15 आईपीएस अफसरों का तबादला किया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इसके अलावे, शासन ने कलेक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस आफिस को जनवरी से पेपरलेस बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत इन कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे फाइलों का निस्तारण डिजिटल रूप से किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट में करीब 30 प्रतिशत काम ई-आफिस प्रणाली पर शुरू हो चुका है और पुलिस आफिस तथा विकास भवन में भी अगले सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी। इस पहल से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यूपी में 15 IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट?

प्रयागराज: डॉ. अजय पाल को जौनपुर से प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।

जौनपुर: अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

अंबेडकर नगर: लखनऊ के पुलिस आयुक्त केशव कुमार को अंबेडकर नगर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

अमेठी: कासगंज की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

कासगंज: कानपुर नगर की पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को कासगंज का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

देवरिया: बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर को देवरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

बलिया: लखनऊ के पुलिस उपायुक्त डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

बहराइच: राम नयन सिंह को बहराइच का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

हाथरस: बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक चिरन्जीव नाथ सिन्हा को हाथरस का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

सिद्धार्थ नगर: सिद्धार्थ नगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया।

लखनऊ: देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को लखनऊ का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुन अग्रवाल को लखनऊ का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।

सिद्धार्थ नगर: प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थ नगर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया।

0 comments:

Post a Comment