यूपी में नया अस्थायी जिला घोषित, 4 तहसील शामिल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ-2025 के आयोजन की तैयारी के तहत एक नया अस्थायी जिला "महाकुंभ नगर" घोषित किया गया है। यह अस्थायी जिला चार महीनों के लिए अस्तित्व में रहेगा। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। 

खबर के अनुसार इस महाकुंभ नगर जिले का क्षेत्रफल लगभग 6,000 हेक्टेयर है और इसमें चार तहसीलों—सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के कुल 67 गांवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस अस्थायी जिले के पहले जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में विजय किरन आनंद को नियुक्त किया गया है। 

बता दें की इस जिले का गठन महाकुंभ 2025 के आयोजन के मद्देनजर किया गया है, ताकि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह अस्थायी जिला पूरी तरह से संपूर्ण जिला की ही तरह कार्य करेगा। इसमें भी डीएम, एसएसपी समेत सभी विभागों के पद सृजित किए गए हैं। 

दरअसल इस महाकुंभ नगर के जिलाधिकारी (डीएम) विजय किरन आनंद को सभी प्रकार की शक्तियां और अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह अस्थायी जिला 1 दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए अस्तित्व में रहेगा। यह कदम महाकुंभ-2025 के आयोजन की तैयारियों को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहतर सुविधा और व्यवस्था प्रदान की जा सके।

0 comments:

Post a Comment