यूपी में 4 नस्ल की गाय करें पालन, खूब देती हैं दूध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साहीवाल (Sahiwal) गाय की नस्ल को बहुत अच्छे दूध देने के लिए जाना जाता है। यह भारतीय गाय की एक प्रमुख नस्ल है, जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश में पाई जाती है। इसके अलावे गिर, गंगातीरी और थारपारकर गाय भी खूब दूध देती हैं।

यूपी में 4 नस्ल की गाय करें पालन, खूब देती हैं दूध!

1. साहीवाल गाय (Sahiwal)

दूध उत्पादन: साहीवाल गाय आम तौर पर 10-15 लीटर दूध प्रति दिन देती है। कुछ गायें 20 लीटर तक दूध दे सकती हैं।

2. गिर गाय (Gir)

दूध उत्पादन: गिर गाय प्रतिदिन 12-18 लीटर दूध देती है। कुछ विशेष गायें 20 लीटर तक भी दूध दे सकती हैं। इसलिए इसका पालन कर सकते हैं।

3. गंगातीरी गाय (Gangatiri)

दूध उत्पादन: गंगातीरी गाय औसतन 6-10 लीटर दूध देती है, लेकिन कुछ गायें इस से ज्यादा भी दे सकती हैं।इसका दूध अच्छा होता है, लेकिन दूध उत्पादन साहीवाल और गिर जैसी नस्लों से कम होता है।

4. थारपारकर गाय (Tharparkar)

दूध उत्पादन: थारपारकर गाय 8-12 लीटर दूध प्रति दिन देती है। कुछ गायें ज्यादा भी दूध दे सकती हैं, लेकिन यह नस्ल आमतौर पर मध्यम उत्पादन वाली मानी जाती है।

0 comments:

Post a Comment