खबर के अनुसार वृंदावन योजना में पहली प्रीमियम गेटेड कॉलोनी बसाई जाएगी, और यहां मूलभूत सुविधाओं के साथ एक समृद्ध क्षेत्र विकसित किया जाएगा। भूखंडों की आकार की विविधता होगी, जैसे 137.6, 147.92, 200 और 300 मीटर तक की हैं।
आपको बता दें की इस क्षेत्र में सड़क, सीवर जैसी सुविधाओं के अलावा, बाजार और अन्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया जा रहा है। यहां की प्रमुख विशेषता यह है कि भूखंड खरीदने के बाद, उन्हें मुनासिब तरीके से विकसित किया जा सकता है।
इस योजना में विशेष प्रस्ताव यह है कि यदि कोई व्यक्ति 60 दिन के भीतर पूरा भुगतान करता है तो उसे 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, एकमुश्त भुगतान करने वालों को वरीयता दी जाएगी, और लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण में एकमुश्त भुगतान करने वालों के बीच लॉटरी होगी, और दूसरे चरण में किश्तों में भुगतान करने वालों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

0 comments:
Post a Comment