बिहार कैलेंडर 2025 जारी, 72 दिनों की छुट्टियां!

पटना: बिहार सरकार ने 2025 के लिए सरकारी स्कूलों के हॉलिडे कैलेंडर में कुल 72 दिनों की छुट्टियां घोषित की हैं। इनमें कुछ खास अवकाशों को भी शामिल किया गया है, जिनमें पहली बार कई महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर पर लंबी छुट्टियां दी जा रही हैं।

खबर के अनुसार इस साल पहली बार शीतकालीन अवकाश भी स्कूल कैलेंडर में जोड़ा गया है, जो 25 से 31 दिसंबर तक रहेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 जून से 21 जून तक रहेगा। इस कैलेंडर में अन्य सामान्य छुट्टियां भी शामिल हैं, और यह स्कूलों के शिक्षण कार्यक्रम को सुगम बनाने के लिए तैयार किया गया है।

बता दें की यह छुट्टियों का विवरण बिहार राज्य में सरकारी विद्यालयों के लिए है, और इन अवकाशों का पालन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को पारंपरिक और राष्ट्रीय अवकाशों का लाभ मिल सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेन्द्र सिंह के हस्ताक्षर से अवकाश तालिका को जारी किया गया है।

बिहार कैलेंडर 2025 जारी, 72 दिनों की छुट्टियां!

गुरु गोविन्द सिंह जयंती – 6 जनवरी

मकर संक्रांति – 14 जनवरी

गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

वसंत पंचमी – 3 फरवरी

संत रविदास जयंती – 12 फरवरी

शब-ए-बारात – 14 फरवरी

महाशिवरात्रि – 26 फरवरी

होली – 14-15 मार्च

बिहार दिवस – 22 मार्च

रमजान का अंतिम जुम्मा – 28 मार्च

ईद-उल-फितर (ईद) – 31 मार्च

रामनवमी – 6 अप्रैल

महावीर जयंती – 10 अप्रैल

भीम राव अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल

गुड फ्राईडे – 18 अप्रैल

वीर कुंवर सिंह जयंती – 23 अप्रैल

मई दिवस – 1 मई

जानकी नवमी – 6 मई

बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई

ग्रीष्मकालीन अवकाश/ईदुल जोहा (बकरीद)/कबीर जयंती – 2 से 21 जून तक

मुहर्रम – 6 जुलाई

अंतिम श्रावणी सोमवार – 4 अगस्त

रक्षाबंधन – 9 अगस्त

चेहल्लुम/स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – 16 अगस्त

हरि तालिका व्रत (तीज व्रत) – 26 अगस्त

हजरत मोहम्मद साहब जन्म दिवस – 5 सितंबर

अनंत चतुर्दशी – 6 सितंबर

जीवित पुत्रिका व्रत (जिउतिया) – 15 सितंबर

दुर्गा पूजा (कलश स्थापना) – 22 सितंबर

दुर्गा पूजा/महात्मा गांधी जयंती – 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

धनतेरस/दीपावली/चित्रगुप्त पूजा/भैया दूज/छठ पूजा – 20 से 29 अक्टूबर तक

गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – 5 नवंबर

शीतकालीन अवकाश (क्रिसमस डे-25 दिसंबर एवं गुरुगोविंद सिंह जयंती-27 दिसंबर) – 25 से 31 दिसंबर तक रहेगा।

0 comments:

Post a Comment