अब लैब में भी तैयार होगा 'वीर्य', जानें पूरी प्रक्रिया!

न्यूज डेस्क: हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों ने लैब में स्पर्म (वीर्य) तैयार करने की तकनीक पर काम करना शुरू किया है। यह तकनीक विशेष रूप से उन पुरुषों के लिए मददगार हो सकती है, जिनके पास स्पर्म की कमी होती है या जिनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

हालांकि, लैब में स्पर्म तैयार करने की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है, और यह मानव पर प्रयोगात्मक स्तर पर परीक्षण हो रहा है। इसमें वैज्ञानिकों ने कुछ सफलता प्राप्त की है, जैसे कि कृत्रिम तरीके से पुरुषों के स्टेम सेल से स्पर्म उत्पन्न करने का प्रयास। 

बता दें की यह प्रक्रिया अंडकोष (testicles) के स्टेम कोशिकाओं से स्पर्म बनाने की कोशिश करती है, जो आगे चलकर पुरुषों के प्रजनन क्षमता को सुधारने में सहायक हो सकती है। इस तकनीक का उद्देश्य पुरुषों में प्रजनन क्षमता की समस्या को हल करना है, खासकर उन मामलों में जहां पुरुषों का स्पर्म न हो या गुणवत्ता में कमी हो।

कैसे तैयार होंगे वीर्य: लैब में वीर्य यानी स्पर्म तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने की तकनीक को विट्रो गैमेटोजेनेसिस (IVG) कहते हैं। इस तकनीक में, व्यक्ति की त्वचा या खून से ली गई कोशिकाओं को रिप्रोग्राम करके प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल (iPS cells) तैयार किया जाता है। ये सेल शरीर के किसी भी सेल में बदल सकते हैं, जिनमें अंडे और स्पर्म भी शामिल हैं। इन कोशिकाओं की मदद से लैब में स्पर्म और एग तैयार किया जाता है।

0 comments:

Post a Comment