भारत ने समंदर से दागी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने अपनी स्वदेशी K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण कर दुनिया को अपनी सामरिक ताकत का अहसास कराया है। यह एक लंबी दूरी की परमाणु मिसाइल है, जिसे INS अरिघात नाम की पनडुब्बी से बंगाल की खाड़ी में छोड़ा गया। इस परीक्षण से भारत अपनी सैन्य और रणनीतिक ताकत को और भी मजबूत करने में सफल रहा है।

K-4 मिसाइल का परीक्षण:

K-4 एक लंबी दूरी की परमाणु मिसाइल है, जिसे DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) द्वारा विकसित किया गया है। यह मिसाइल 3,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक मार कर सकती है, और यह पानी के अंदर से भी सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखती है।

बता दें की INS अरिघात, जो कि एक न्यूक्लियर पावर्ड पनडुब्बी है, से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। INS अरिघात का वजन 6,000 टन है और इसे अगस्त 2023 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस परीक्षण से भारत उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास पनडुब्बी से परमाणु मिसाइल दागने की क्षमता है, जो एक महत्वपूर्ण सामरिक शक्ति का संकेत है।

दरअसल K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को भी मजबूत करता है। इस क्षेत्र में भारत की स्थिति और कूटनीतिक ताकत को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि अब भारत के पास पनडुब्बी से परमाणु हमला करने की क्षमता है।

0 comments:

Post a Comment