खासकर, गुरुग्राम की सबसे महंगी और पॉश कॉलोनियों जैसे अरालियाज, कैमलियाज, मंगोलियाज और गोल्फ कोर्स रोड की सोसायटियों के कलेक्टर रेट में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि अब इन इलाकों में संपत्ति की रजिस्ट्री करते समय अधिक शुल्क चुकाना पड़ेगा।
यह वृद्धि संपत्ति के बाजार में लगातार बढ़ते दामों और प्रदेश सरकार की नीति में बदलाव के कारण हुई है, जिससे रजिस्ट्री का खर्च बढ़ जाएगा। सरकार के द्वारा गुरुग्राम और पूरे हरियाणा में प्रॉपर्टी के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है, जो आज, 2 दिसंबर से लागू हो गई है।
इस बढ़ोतरी के कारण प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों के लिए अब अधिक शुल्क चुकाना पड़ेगा। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जहां सर्किल रेट में 10 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसके बाद फरीदाबाद आता है, जहां सर्किल रेट में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

0 comments:
Post a Comment