खबर के अनुसार इन जॉब ऑफर्स में शामिल कंपनियों में प्रमुख नाम जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, ओरेकल, वेल्सफार्गो, और एनवीडिया शामिल हैं। इसके अलावा, 160 कंपनियों ने 432 ऑफर्स दिए, जिनमें 399 छात्रों को इंटर्नशिप और 262 छात्रों को पीपीओ (Pre-Placement Offers) शामिल हैं।
बता दें की इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 8 दिसंबर तक कई स्लॉट्स के माध्यम से इंटरव्यू जारी रहेंगे। इस वर्ष अब तक का उच्चतम पैकेज 1.65 करोड़ रुपये और न्यूनतम पैकेज 35 लाख रुपये है। IIT BHU का यह प्लेसमेंट सीजन शानदार रिकॉर्ड बना रहा है, और छात्रों को उच्च वेतन वाली नौकरी के अवसर मिल रहे हैं।
दरअसल आईआईटी-बीएचयू में 8 दिसंबर तक कैंपस प्लेसमेंट चलेगा। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटरव्यू होगा। उम्मीद की जा रही हैं की आने वाले कुछ दिनों में और भी कई छात्रों को करोड़ का पैकेज मिल सकता हैं और IIT के इन छात्रों पर पैसों की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment