क्या है दाखिल-खारिज?
दाखिल-खारिज का मतलब है, जमीन के मालिक के नाम पर आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड दर्ज करना। जब किसी जमीन की खरीद-फरोख्त होती है या किसी भी प्रकार के कानूनी बदलाव होते हैं, तो उसे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया को दाखिल-खारिज कहा जाता है। इस प्रक्रिया के तहत संबंधित कागजात को ऑनलाइन दाखिल किया जाता है और बाद में सरकारी रिकॉर्ड में इस बदलाव को स्थायी रूप से दर्ज कर लिया जाता है।
दाखिल-खारिज ऑनलाइन प्रक्रिया
ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा: सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको अपनी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए यह लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद, आप वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। जब आप लॉगिन कर लें, तो ‘नया दाखिल-खारिज आवेदन करें’ बटन पर क्लिक करें। अब आपको आवेदन का पूरा विवरण भरना होगा। इसमें आपको खाता-खेसरा, क्रेता/विक्रेता का विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।
इसके बाद आपको आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आपको सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। फिर सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आप आवेदन को सबमिट कर सकते हैं। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा। घर बैठे-बैठे इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
0 comments:
Post a Comment