आयोग के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
किस विभाग में कितने पद?
इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा रिक्तियां पुलिस विभाग में रखी गई हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:
जनपदीय पुलिस (पुरुष): 464 पद
पीएसी/आईआरबी (पुरुष): 284 पद
जनपदीय पुलिस (महिला): 238 पद
फायरमैन: 201 पद
वन आरक्षी: 171 पद
स्पेशल टाइगर गार्ड: 75 पद
पुरुष बंदीरक्षक: 117 पद
महिला बंदीरक्षक: 27 पद
सचिवालय रक्षक: 54 पद
आबकारी सिपाही: 45 पद
परिवहन आरक्षी: 18 पद
इस तरह अलग-अलग विभागों में कुल 1,694 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसमें सफल उम्मीदवार ही दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
लिखित परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय ऑफलाइन परीक्षा होगी। इसकी संभावित तारीख 4 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है। अंतिम मेरिट तैयार करते समय शारीरिक दक्षता परीक्षा को 25 प्रतिशत और लिखित परीक्षा को 75 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
कहां करें आवेदन?
भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक तथा आवेदन संबंधी नियमों की जानकारी प्राप्त कर लें।

0 comments:
Post a Comment