डीजल और ATF पर कितना बढ़ा टैक्स?
वित्त मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, डीजल के निर्यात पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी 11.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। यानी इसमें 2.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF पर भी टैक्स बढ़ाया गया है। पहले इस पर 11 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी लगती थी, जिसे अब बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
पेट्रोल पर सरकार ने क्या फैसला लिया?
सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह शून्य बनी रहेगी। इसके अलावा घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लागू एक्साइज ड्यूटी की दरें भी यथावत रखी गई हैं।
आम जनता पर क्या होगा असर?
सरकार के इस फैसले का सीधा संबंध पेट्रोल-डीजल और ATF के निर्यात पर लगने वाले टैक्स से है। घरेलू बाजार की एक्साइज दरों में बदलाव नहीं होने के कारण इस आदेश से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में सीधे बढ़ोतरी नहीं होती है। हालांकि, निर्यात करने वाली तेल कंपनियों की लागत और कमाई पर इसका असर पड़ सकता है।

0 comments:
Post a Comment