आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करते समय किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इनमें आधार कार्ड, बोई गई फसल का विवरण, जमीन से संबंधित रिकॉर्ड और बैंक खाते की पासबुक शामिल हैं।
मोबाइल ऐप से ऐसे करें आवेदन
किसान अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से Crop Insurance App डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें। आवेदन की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण पूरे करने होंगे: सबसे पहले रबी या खरीफ सीजन का चयन करें। अपने राज्य, जिले और फसल की जानकारी भरें। जमीन, आधार और बैंक खाते का विवरण दर्ज करें। मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान करें।
भुगतान पूरा होने के बाद रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। इस तरह घर बैठे मोबाइल के जरिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। किसान चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन का स्टेटस और शिकायत कैसे जानें?
आवेदन की स्थिति जानने के लिए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा योजना से जुड़ी जानकारी के लिए 7065514447 पर चैटबॉट सुविधा और 14447 हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फसल खराब होने पर कैसे मिलेगा मुआवजा?
अगर प्राकृतिक आपदा या अन्य बीमित जोखिमों के कारण फसल को नुकसान होता है, तो किसान को निर्धारित समय सीमा के भीतर इसकी सूचना संबंधित बीमा कंपनी को देनी होगी। इसके लिए बीमा पॉलिसी और नुकसान से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। पात्रता और योजना के नियमों के अनुसार नुकसान का आकलन होने के बाद बीमा राशि का भुगतान किया जाता है।
0 comments:
Post a Comment