इस पहल से राज्य के गन्ना किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं किसानों के लिए सरकार की तीन बड़ी खुशखबरियां।
1. बिहार में खुलेंगी 5 नई चीनी मिलें
बिहार में फिलहाल 10 चीनी मिलें संचालित हैं। अब सरकार जल्द ही 5 और चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इससे गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा।
2. मिलेगी सब्सिडी और मुफ्त बीज
गन्ना विकास रथ के जरिए किसानों को उन्नत किस्म के बीज, वैज्ञानिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। सरकार की ओर से गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी बताया जाएगा। इसके साथ ही प्रमाणित गन्ना बीज पर अनुदान और नए क्षेत्रों में खेती शुरू करने वाले किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध कराने की जानकारी दी जाएगी।
3. AI चैटबॉट से मिलेगी किसानों को मदद
बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए 'गन्ना ID' और 'गन्ना साथी AI चैटबॉट' की शुरुआत की है। इसके माध्यम से किसान गन्ने की खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा किसान गोष्ठियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि गन्ना उद्योग को मजबूत बनाना और किसानों को समृद्ध करना सरकार की प्राथमिकता है। नई चीनी मिलों की शुरुआत, खेती पर अनुदान और डिजिटल सुविधाओं से बिहार के गन्ना किसानों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में इन योजनाओं से राज्य के चीनी उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।
.png)
0 comments:
Post a Comment