31 जिलों में चल रहा महिला डेयरी मॉडल
प्रदेश के 31 जिलों में महिला दुग्ध उत्पादक समूहों के माध्यम से डेयरी कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन समूहों के जरिए प्रतिदिन 13 लाख लीटर से अधिक दूध एकत्र किया जाता है। इससे महिलाओं को गांव में ही रोजगार और कमाई का अवसर मिल रहा है।
दूध बेचने पर ऑनलाइन मिलेगा पूरा हिसाब
इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। दूध की मात्रा, फैट और गुणवत्ता की जांच का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होता है। साथ ही महिलाओं को भुगतान की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से मिलती है। इससे बिचौलियों पर निर्भरता कम करने और सही भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।
76 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं लखपति दीदी
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डेयरी कारोबार से जुड़कर अब तक 76 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाएं दूध उत्पादन के साथ उसके संग्रह और बाजार तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का मौका
इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। अब वे परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ खुद का कारोबार भी संभाल रही हैं। सरकार का लक्ष्य महिला समूहों को स्थायी रोजगार से जोड़ना और गांवों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यूपी का यह महिला डेयरी मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ महिलाओं के लिए कमाई के नए रास्ते खोल रहा है।

0 comments:
Post a Comment