खुशखबरी की हैट्रिक! यूपी में एक साथ 3 बड़ी भर्ती शुरू, फटाफट करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में एक साथ तीन बड़ी भर्तियों के जरिए हजारों पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इनमें समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, हेडमास्टर और असिस्टेंट टीचर समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. UPPSC में 501 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 501 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और अन्य पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

2. प्रधानाचार्य और हेडमास्टर के 2,647 पद

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रधानाचार्य और हेडमास्टर के कुल 2,647 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

3. असिस्टेंट टीचर के 17,735 पदों पर मौका

यूपी में सबसे बड़ी भर्ती असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकाली गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने ग्रेजुएट पे स्केल के तहत 17,735 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 23 नवंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका

उत्तर प्रदेश में इन तीनों भर्तियों को मिलाकर कुल 20,883 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी जांच लें।

0 comments:

Post a Comment