2027 में भारत की इकोनॉमी मचाएगी धमाल! चीन को छोड़ेगी पीछे

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले साल में भी अपनी मजबूत रफ्तार बनाए रख सकती है। जहां दुनिया के कई बड़े देश धीमी आर्थिक विकास दर से जूझ रहे हैं, वहीं भारत की ग्रोथ को लेकर अच्छी उम्मीद जताई जा रही है। 

अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 में भारत की GDP ग्रोथ 7.2% रह सकती है। इसके मुकाबले चीन की आर्थिक विकास दर केवल 4.5% रहने का अनुमान है। यानी विकास की रफ्तार के मामले में भारत चीन से काफी आगे रह सकता है।

दुनिया की अर्थव्यवस्था में मामूली सुधार

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2027 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 2.8% की दर से बढ़ सकती है। जबकि 2026 में इसके 2.7% रहने का अनुमान है। ऊर्जा की कीमतों में नरमी और AI सेक्टर में बढ़ता निवेश ग्लोबल ग्रोथ को सहारा दे सकता है।

भारत और चीन की ग्रोथ में कितना अंतर?

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.2% रहने का अनुमान है। हालांकि, 2026 के 7.9% के अनुमान के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट हो सकती है। फिर भी भारत की संभावित ग्रोथ बाजार के औसत अनुमान 6.8% से ज्यादा है। वहीं, चीन की अर्थव्यवस्था 4.5% की दर से बढ़ सकती है। चीन में कमजोर घरेलू मांग और प्रॉपर्टी सेक्टर की परेशानियां आर्थिक विकास के सामने चुनौती बनी हुई हैं।

अन्य प्रमुख देशों की संभावित ग्रोथ इस प्रकार है:

भारत: 7.2%

चीन: 4.5%

अमेरिका: 2.4%

वैश्विक अर्थव्यवस्था: 2.8%

0 comments:

Post a Comment