1. अमरूद
अमरूद प्रोटीन देने वाले फलों में अच्छा विकल्प है। 100 ग्राम अमरूद में करीब 2.6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करने में मदद करता है।
2. कटहल
कटहल भी प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम कच्चे कटहल में लगभग 1.7 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन भी पाए जाते हैं। इसे सब्जी के रूप में खाने से डाइट में पोषक तत्व शामिल किए जा सकते हैं।
3. एवोकाडो
एवोकाडो में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट और फाइबर भी पाया जाता है। 100 ग्राम एवोकाडो में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसे सलाद या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है।
4. अनार
अनार स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर फल है। 100 ग्राम अनार के दानों में करीब 1.7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन भी मौजूद होते हैं। नियमित मात्रा में इसका सेवन संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है।
क्या सिर्फ फल खाने से पूरी होगी प्रोटीन की कमी?
यह समझना जरूरी है कि इन फलों में प्रोटीन की मात्रा होती जरूर है, लेकिन यह शरीर की रोजाना प्रोटीन जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए अपनी डाइट में दाल, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, चना और अंडे जैसे प्रोटीन के अच्छे स्रोत भी शामिल करें।

0 comments:
Post a Comment