चंबल नदी पर बनेगा खास हैंगिंग ब्रिज
इस परियोजना का सबसे आकर्षक हिस्सा चंबल नदी पर बनने वाला करीब 1,600 मीटर लंबा हैंगिंग ब्रिज होगा। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नदी के बीच में कोई पिलर नहीं बनाया जाएगा। पुल का लगभग 600 मीटर हिस्सा विशेष तकनीक से तारों के सहारे नदी के ऊपर बनाया जाएगा।
इस तकनीक का इस्तेमाल चंबल नदी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है। चंबल में घड़ियाल, कछुए और डॉल्फिन जैसे दुर्लभ जलीय जीव पाए जाते हैं। नदी के भीतर पिलर नहीं बनने से उनके प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने की आशंका कम होगी।
वाहनों के शोर से भी सुरक्षित रहेंगे जलीय जीव
हैंगिंग ब्रिज पर साउंड बैरियर भी लगाए जाएंगे। इनका उद्देश्य वाहनों से निकलने वाली आवाज को नदी तक पहुंचने से रोकना है, ताकि जलीय जीवों को कम से कम परेशानी हो। इस पुल को तैयार करने में करीब डेढ़ से दो साल का समय लगने की उम्मीद है।
आगरा से ग्वालियर पहुंचना होगा आसान
एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद आगरा से मुरैना का सफर महज 35 से 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं आगरा से ग्वालियर पहुंचने में लगभग 60 से 65 मिनट लगेंगे। पूरी परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस एक्सप्रेसवे से यूपी और एमपी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment