कम उम्र की लड़कियों में इन 3 बीमारियों का ज्यादा खतरा, रखें ध्यान

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में कम उम्र की लड़कियों में कई तरह की बीमारियां फ़ैल रही जो उनके सेहत के लिए खतरनाक हैं। इसलिए सभी लड़कियों को इन बीमारियों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लड़कियां खुद का ख्याल रख सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों का खतरा कम उम्र की महिलाओं में ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .थायराइड की बीमारी, कम उम्र की लड़कियों में आयोडीन की कमी होने से थायराइड की बीमारी होने के चांस बढ़ रहें हैं। इससे लड़कियों का शारीरिक अस्वस्थ होता जा रहा हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लड़कियों को आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए तथा समय समय पर डॉक्टर की सलाह ले और अपने थायराइड की जांच कराते रहना चाहिए। इससे थायराइड की समस्या नहीं होगी। इससे बचने के लिए मॉर्निंग वॉक करना भी लाभकारी होता हैं। 

2 .डिप्रेशन की बीमारी, कम उम्र की लड़कियों में डिप्रेशन की बीमारी तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। इस बीमारी के कारण महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाती हैं तथा उनके दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन बना रहता हैं। इससे बचने के लिए लड़कियों को सुबह की डाइट में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी युक्त आहार लेनी चाहिए तथा रोजाना 15 से 30 मिनट तक मेडिटेशन करना चाहिए। 

3 .एनीमिया की बीमारी, कम उम्र की लड़कियों में खून की कमी होने से एनीमिया की बीमारी जन्म ले रही हैं। इस बीमारी के कारण लड़कियों के शरीर में थकान बनी रहती हैं तथा लड़कियों शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियों को प्रतिदिन आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए तथा अपने फिटनेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment