धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो इस दुनिया में सभी लोग चाहते हैं की उन्हें प्रेम जीवन में प्यार की कोई कमी ना हो तथा लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत रहें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों के आपका प्यार बढ़ सकता हैं तथा आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। इससे प्रेम संबंधों में भी मधुरता आ सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार 7 हल्दी की साबुत गांठे लें और उन्हें पीले धागे से बांध लें। इन हल्दी की गांठों को दाएं हाथ में लेकर 7 बार भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। फिर इन हल्दी की गांठों को भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पण कर दें। इससे आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपको सच्चा प्यार मिलेगा।
2 .आपको बता दें की संतरा और लीची प्रेम बढ़ाने वाले फल माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार आम तौर पर ये फल शुक्र और चन्द्र को मजबूत कर देते हैं। अगर जीवन में प्रेम की कमी महसूस होने लगे तो इन फलों को खाना चाहिए। इससे प्रेम का भाव मजबूत हो जाता है और जीवन में सच्चे प्रेम की दस्तक होती हैं।
3 .शास्त्रों के अनुसार रजनीगंध के फूल प्रेम के अदभुत प्रतीक माने जाते हैं। सामान्य दशाओं में इन फूलों को देने से सम्बन्ध मजबूत होते हैं तथा रिश्तों में मजबूती आती हैं। अगर आपके वैवाहिक जीवन में अनबन की समस्या होती हैं तो आप इस फूल को अपने बेडरूम में रखें।
4 .यदि प्रेम में आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो दो लाल गुलाब के फूल शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर में जरूर अर्पण करें ऐसा करने से आपको प्रेम में सफलता जरूर मिलेगी तथा आपको प्रेम फल की प्राप्ति होगी।
5 .अगर आप किसी से प्रेम विवाह करना चाहते हैं या फिर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही हैं तो आप अपने राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ गणपति जी की मूर्ति भेट करें। इससे आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपके रिश्ते अटूट हो जायेंगे।

0 comments:
Post a Comment