इस बीमारी के कारण रुक जाते हैं पीरियड्स, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के अनुसार महिलाओं का पीरियड्स रुकना महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण महिलाएं इस समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी के कारण महिलाओं का पीरियड्स रूक जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
एमेनोरिया की बीमारी :
आपको बता दें की एमेनोरिया महिलाओं की एक ऐसी समस्या है। जिसमें महिलाओं का पीरियड्स आना अचानक से बंद हो जाते हैं।  जिससे महिलाओं को काफी परेशानी होती हैं। उनके शरीर में कभी कभी उल्टी और मिलती की भी समस्या जन्म ले लेती हैं। अगर किसी महिला का पीरियड्स अचानक से रूक जाता हैं तो महिलाएं इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

जो महिलाएं साइक्लोजिकल स्ट्रेस में रहती हैं तथा जिनके दिमाग में तनाव और डिप्रेशन बना रहता हैं। उन्हें एमेनोरिया होने के चांस ज्यादा होते हैं। इसके आलावा ब्रेन ट्यूमर, यूट्रस और वजाइना में कोई डेवलॉपमेंट डिफेक्ट, लम्बे समय तक कोन्ट्रसेप्टिव लेने की वजह से भी एमेनोरिया की समस्या हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें। 

एमेनोरिया के लक्षण :
एमेनोरिया का सबसे पहला लक्षण तो 3 बार पीरियड्स मिस होना ही है। इसके अलावा इसमें कुछ और लक्षण भी दिखाई देते हैं जैस। 

निप्पल डिस्चार्ज होना 
स्तन के आकार में बदलाव
योनि का सूखापन
धुंधला दिखाई देना
चेहरे पर बाल आना
आवाज में बदलाव भारीपन
पेल्विक में दर्द
लगातार बाल झड़ना
अचानक से सिरदर्द होना
वजन बढ़ना या कम होना

अगर किसी महिला के शरीर में पीरियड्स मिस होने पर ऐसी समस्या होती हैं तो ये संकेत एमेनोरिया के होते हैं। इसलिए इस संकेत को नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर की सलाह लें। 

0 comments:

Post a Comment