न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को बता दें की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर सरकार, राजस्व विभाग द्वारा पटवारी के कई पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 जनवरी, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 फरवरी, 2020
पदों का नाम : पटवारी
पदों की संख्या : 4,207
वेतनमान :
पे मैट्रिक्स लेवल-L-5 न्यूनतम वेतन 20,800 रुपये
आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग, अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 450 रुपये।
अन्य पिछड़ा वर्ग, अति-पिछड़ा वर्ग, के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये।
आयु सीमा :
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है।
योग्यता :
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरुरी हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी आप नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : https://rsmssb.rajasthan.gov.in/

0 comments:
Post a Comment