बिहार के राशन कार्ड धारी अब 24 राज्यों में ले सकते हैं राशन, जानिए पूरी खबर

न्यूज डेस्क: अगर आपके पास बिहार का राशन कार्ड हैं तो आप देश के 24 राज्यों में राशन ले सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मिली जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त से केंद्र सरकार के द्वारा एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया गया हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मजदुर अगर किसी दूसरे राज्य में रोजगार के लिए जातें तो वो वहां भी अपने राशन कार्ड के द्वारा सस्ती दामों में अनाज ले सकते हैं। इससे उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने नहीं पड़ेंगे और राशन भी प्राप्त होगा। 

आपको बता दें की केंद्रीय खाद्य विभाग ने सभी संबंधित राज्यों के खाद्य विभागों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। अब प्रवासी मजदुर इसका लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी के कार्यान्वयन के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर किए गए सभी लाभार्थियों को, चाहे वे देश में कहीं भी रह रहे हों उन्हें इसका लाभ मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment