न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले शिक्षकों को बिहार सरकार वेतन देने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए सरकार की ओर से 4727 करोड़ रुपया जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द शिक्षकों को अगस्त महीने तक का वेतन उनके बैंक अकाउंट में आ जायेगा।
खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने मंगलवार को महालेखाकार को पत्र भेज दिया। बहुत जल्द शिक्षकों को वेतन का भुकतान शुरू हो जायेगा। जिन शिक्षकों को वेतन नहीं मिला हैं। उन्हें वेतन का लाभ मिलेगा।
आपको बता दें की समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के लगभग 2.67 लाख शिक्षकों को वेतन भुगतान किया जायेगा। शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 4727 करोड़ 95 लाख रुपए आवंटित कर दिया। साथ ही साथ जल्द से जल्द वेतन भुकतान करने का आदेश दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment