न्यूज डेस्क: बिहार में अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों की हो रही भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिया गया हैं की अब इनकी भर्ती सातवें वेतनमान के द्वारा होगी।
खबर के मुताबिक अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों को 1 जनवरी 2006 या इसके बाद 2011 के पूर्व नियुक्त कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस फैसले से काफी कर्मचारियों को लाभ हो सकता हैं तथा उनकी सैलरी में भी वृद्धि हो सकती हैं।
आपको बता दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई निर्णय लिए गए। इस बार भी कैबिनेट की मीटिंग वर्चुअल माध्यम से हुई। साथ ही साथ इस बैठक में 49 एजेंडों पर मुहर लगी।

0 comments:
Post a Comment