न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार 1 सितंबर से अनलॉक-4 शुरू करने जा रही हैं। इस अनलॉक-4 में कई तरह की पाबंदियां ख़त्म किया जा सकता हैं। लेकिन स्कूल और कॉलेज को फिलहाल बंद रखा जायेगा। इसे खोलने की इजाजत नहीं मिलेगी।
मीडिया में आ रही जानकारी के मुताबिक बिहार में स्कूल-कॉलेज भी फिलहाल बंद रहेंगे। क्यों की जबतक केंद्र सरकार स्कूल और कॉलेज खोलने की इजाजत नहीं देती हैं। तबतक बिहार में स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे।
आपको बता दें की बिहार सरकार राज्य में 7 सितंबर तक के लिए लॉकडाउन लगाया हैं। लेकिन फिर भी यहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इस स्थिति में स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला नहीं लिया जा सकता हैं। बिहार सरकार का कहना है की जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण ख़त्म नहीं होता हैं तब तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। छात्रों को ऑनलाइन के द्वारा अपने पढ़ाई को जारी रखनी होगी।

0 comments:
Post a Comment