न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की कीमत दिन प्रतिदिन तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। एक रिपोट की मानें तो भारत में दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा महंगा जमीन पटना में मिल रहा हैं। यहां की कीमतों में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में 25 लाख रुपए कट्ठा वाली जमीन एक करोड़ रुपये कट्ठा हो गई हैं। जानकर बताते हैं की पिछले पांच सालों में यहां के जमीन की कीमत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं। इसकी कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही हैं।
आपको बता दें की आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन हाईवे के दोनों तरफ जमीन खरीदने पर वर्तमान रेट से चार गुना अधिक रजिस्ट्री शुल्क देना होगा। इस एरिया के जमीन की कीमत सरकारी रेट के अनुसार 25 लाख रुपए तक, लेकिन जब यह व्यावसायिक में आएगा तो इसका सरकारी रेट 95 लाख से अधिक हो जाएगा। अब यहां 95 लाख के रेट से ही इसका रजिस्ट्री होगा। इसी तरह से भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और भी कई शहरों में जमीन का रेट तेजी के साथ बढ़ रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment