टी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, जानें नाम

न्यूज डेस्क: आईसीसी के द्वारा आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉड बनाया हैं। लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को सही जानकारी हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉड बनाया हैं।

1 .तिलकरत्ने दिलशान: टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं। दिलशान ने टी-20 विश्व कप में कुल 35 मैच खेले हैं। 

2 .शाहिद अफरीदी: टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने टी-20 विश्व कप में कुल 34 मैच खेलें हैं।

3. एमएस धोनी: इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान धोनी तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने टी-20 विश्व कप में कुल 33 मैच खेले हैं। 

4 .महेला जयवर्धने: टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों की लिस्ट में श्रीलंका के महेला जयवर्धने चौथे नंबर पर हैं। इन्होने टी-20 विश्व कप में 31 मैच खेले हैं। 

5 .लसिथ मलिंगा: बता दें की इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर लसिथ मलिंगा का नाम हैं। इन्होने टी-20 विश्व कप में 31 मैच खेले हैं। 

0 comments:

Post a Comment