खबर के मुताबिक मोदी सरकार ने कोरोना के कारण केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी हैं। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। कर्मचारियों को वर्तमान में 17 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा हैं।
केंद्रीय कर्मचारी बजट से उम्मीद लगाए बैठे हैं की सरकार उनके डीए में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान कर सकती हैं। हालांकि इसको लेकर मोदी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही हैं की सरकार कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं।
अगर केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का फैसला लिया जाता हैं तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इसका लाभ केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को प्राप्त हो सकता हैं। बता दें की कर्मचारियों ने उम्मीद लगा रखी है की सरकार 17 फीसदी से 21 फीसदी डीए में बढोतरी कर सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment