ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगे बिहार के 46 हजार गांव

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार के गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की बात कहीं हैं। बहुत जल्द बिहार के सभी गांव ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगे।

हालांकि इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 21 सितंबर 2020 को ही की गई थी। लेकिन इस बजट से ये उम्मीद लगी हैं की बहुत जल्द बिहार में ये काम शुरू हो सकता हैं और बिहार के गांव हाई स्‍पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़ सकते हैं।

बता दें की बिहार के  कुल 45945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की बात कही गई हैं। बता दें की ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ने के बाद बिहार के गांव-गांव में हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment