सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 टेस्ट कप्तान, लिस्ट में 1 इंडियन

न्यूज डेस्क: टेस्ट क्रिकेट में आपने कई कप्तानों को कप्तानी पारी खेलते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान कौन हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पांच ऐसे टेस्ट कप्तान के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाया हैं। 

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 टेस्ट कप्तान, लिस्ट में 1 इंडियन।

1 .ग्रीम स्मिथ: बता दें की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक कप्तान के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने लगाया हैं। इन्होने 109 टेस्ट मैच खेले हैं और 25 शतक लगाए हैं।

2 .विराट कोहली: सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने कप्तान के रूप में 53 मैच खेले हैं और 20 शतक लगाए हैं।

3 .रिकी पोंटिंग: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम हैं। इन्होने  77 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और 19 टेस्ट शतक लगाए हैं।

4 . स्टीव स्मिथ: सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 34 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की हैं और 15 शतक लगाए हैं।

5 .स्टीव वॉ: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का नाम हैं। इन्होने 57 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और 15 शतक लगाए।

0 comments:

Post a Comment