वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क: क्रिकेट के इतिहास में आज तक कई वर्ल्ड कप का आयोजन हो चूका हैं। लेकिन इस वर्ल्ड कप में कुछ बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी तेज बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान किया हैं तथा सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉड बनाया हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानकर हो जाएंगे हैरान।

1.केविन ओ ब्रायन: वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉड आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन के नाम है। इन्होने साल 2011 में इग्लैंड के खिलाफ50 गेंदो में शतक पूरा किया था। 

2.ग्लेन मैक्सवेल: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं। इन्होने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में शतक लगाया था। 

3. एबी डीविलियर्स: साउथ अफ्रीका एबी डीविलियर्स ने वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे तेज शतक लगाया हैं। इन्होने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था। 

4. मैथ्यू हेडेन: वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया मैथ्यू हेडेन चौथे नंबर पर हैं। इन्होने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंदों पर शतक बनाया था।

5. जॉन डेविसन: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर कनाडा के बल्लेबाज जॉन डेविसन का नाम हैं। इन्होने वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक लगाया था।

0 comments:

Post a Comment