जमीन-फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री से बचें, सरकार की ये 5 बातें मानें।
1 .किसी भी बिल्डर से जमीन-फ्लैट खरीदने से पहले बिल्डर की जांच रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जरूर करें।
2 . अगर कोई बिल्डर रेरा की वेबसाइट पर नहीं हैं तो उससे जमीन या फ्लैट खरीदने की भूल ना करें। आपका पैसा डूब भी सकता हैं।
3 .जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री आप रजिस्ट्री ऑफिस में जा कर सरकारी कर्मचारी से ही कराएं। आप इस बात का सदैव ख्याल रखें।
4 .अगर कोई जमीन ब्रोकर या बिल्डर रजिस्ट्री ऑफिस में ना बुलाकर कहीं और रजिस्ट्री कराने की बात कहता हैं तो आप सावधान रहें।
5 .जमीन या फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री से बचने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन रजिस्ट्री चेक कर सकते हैं और उस राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जमीन या फ्लैट रजिस्ट्री के नियम कानून की जानकारी भी ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment