आवेदन की तिथि : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप 28 जनवरी से लेकर 8 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
पदों का विवरण : साउथ इंडियन बैंक में कलेक्शन एंड रिकवरी ऑफिसर स्केल II / III के चार पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
उम्मीदवारों की योग्यता : बता दें की साउथ इंडियन बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई हैं।
उम्मीदवारों का चयन : बता दें की साउथ इंडियन बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के द्वारा किया जायेगा।
कैसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://recruit.southindianbank.com/RDC/index.jsp पर विजिट करें और नोटिस पढ़ने के बाद आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment