कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
ज्योतिष के मुताबिक इस साल 11 फरवरी 2021 दिन गुरुवार को मौनी अमावस्या पड़ रहा हैं। इस दिन दान-पुण्य करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं तथा उनके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। इससे इंसान के जीवन में खुशहाली आती हैं।
मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त।
बता दें की मौनी अमावस्या 10 फरवरी की रात 01 बजकर 10 मिनट से आरम्भ होगा। जो 11 फरवरी की रात 12 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगा।
मौनी अमावस्या का पूजा विधि।
ऐसा माना जाता हैं की इस दिन देवतागण पवित्र संगम में निवास करते हैं। इसलिए आप संगम में स्नान करने के बाद केसर, चंदन, घी, पुष्प से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही साथ आप स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य भी दे सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment