शुक्रवार के टोटके: हर विपत्ति से बचाए, अपार धन दिलाए

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता हैं। इस दिन धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे टोटके के बारे में जो टोटके अगर आप शुक्रवार के दिन करते हैं तो इससे आपको आपार धन की प्राप्ति होगी तथा जीवन की हर परेशानियां समाप्त हो जाएगी। 

शुक्रवार के टोटके: हर विपत्ति से बचाए, अपार धन दिलाए। 

1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन आप लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डाले और पीपल की पूजा करें। इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी तथा धन की भी प्राप्ति होगी।

2 .शुक्रवार के दिन आप शुद्ध घी का दोमुखी दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी तथा बार-बार हो रही धन की हानि भी नहीं होगी।

3 .जीवन में आ रही हर विपत्तियों से बचने के लिए शुक्रवार के दिन आप शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां लक्ष्मी जी को अर्पित करें।

4 .शुक्रवार के दिन बहते हुए पानी की धारा में दीपक जलाकर उसे बहा दें। इससे जीवन की परेशानियां दूर हो जाएगी और धन की भी प्राप्ति होगी।

0 comments:

Post a Comment