घर में जरूर रखें पंचदेवों की मूर्ति, सभी वास्तुदोष होंगे दूर

धर्म डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से घर ऐसे हैं जिसमे वास्तुदोष होता हैं। वास्तुदोष के कारण उस घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय से घर के सभी वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।

ज्योतिष से मिली जानकारी के मुताबिक घर के वास्तुदोष हो दूर करने के लिए आप घर के पूजा रूम में पंचदेवों की मूर्ति लगा सकते हैं और उनकी पूजा कर सकते हैं। इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सभी वास्तुदोष भी खत्म हो जाते हैं।

बता दें की पंचदेवों में गणेश, दुर्गा, सूर्य, शिव और विष्णु हैं। इनकी पूजा सभी कार्यों में होती है। इन पंचदेवों की पूजा करने से इंसान के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही साथ घर में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।

घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए इन पंच देवों को घर के पूजा स्थान पर इन्हे स्थापित करना चाहिए। वास्तु के अनुसार पूर्व या उत्तर दिशा में पूजा स्थल होना चाहिए। आप अपने घर में पूजा स्थल बनाते समय इस बात का सदैव ध्यान रखें।

0 comments:

Post a Comment