काला धागा बना सकता है धनवान, शनिवार को करें यह उपाय

धर्म डेस्क: तंत्र शास्त्र के अनुसार काला धागा इंसान को बुरी नजर से बचाने का काम करता हैं। शनिवार के दिन काला धागा से किये गए टोटके इंसान के जीवन के लिए लाभकारी होता हैं। इससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में समृद्धि आती हैं।

काला धागा बना सकता है धनवान, शनिवार को करें यह उपाय। 

1 .शनिवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर काला धागा को बांध दें। इससे आपके घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करेगी और घर में बरकत आएगी। साथ ही साथ सुख, समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

2 .अपने घर की तिजोरी में शनिवार के दिन ॐ शनये नम: का जाप करते हुए तिजोरी में काला धागा को बांध दें। इससे धन की कमी दूर होगी और जीवन में तरक्की आएगी।

3 .शनिवार की शाम को आप काला धागा हनुमानजी के मंदिर ले जाएं। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गांठ लगा लें और इसे अपने पास रखें। इससे जीवन की दरिद्रता दूर होती हैं और इंसान को आर्थिक तरक्की मिलती हैं।

4 .शनिवार के दिन बुरी शक्तियों से बचने के लिए आप अपने हाथ, पैर, गले और बाजु में काला धागा को बांध सकते हैं। यह आपके दैनिक जीवन के लिए भी लाभकारी रहेगा और आपको हर कार्य में सफलता मिलती रहेगी।

0 comments:

Post a Comment