राजस्थान के 10 शहरों में 30 अप्रैल तक लगा नाइट कर्फ्यू

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए सरकार ने कई तरह की सख्ती दिखानी शुरू कर दी हैं ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।

खबर के मुताबिक राजस्थान की सरकार ने राज्य के 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। इस नाईट कर्फ्यू में कई तरह की पाबंदियां लागू रहेगी। इसका पालन सभी लोगों को करना होगा।

बता दें की राजस्थान के भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा और आबूरोड में 30 अप्रैल तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार यह कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

वहीं शाम सात बजे तक दूकान बंद करने का भी आदेश दिया गया हैं। साथ ही साथ सभी लोगों से कोरोना गाईडलाईन के नियमों का पालन करने को कहा गया हैं। राजस्थान में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment