पटना में दो बिल्डरों पर बड़ी कारवाई, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन-फ्लैट खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेरा ने पटना के दो बिल्डरों पर बड़ी कारवाई की हैं। साथ ही साथ उन बिल्डरों के बैंक अकॉउंट फ्रीज कर दिए हैं।

खबर के मुताबिक अरुणेंद्र डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और शिबा वेलकन बिल्डर पर रेरा ने बड़ी कारवाई की हैं। साथ ही प्रोजेक्ट के फ्लैटों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। इससे पटना में हड़कंप मच गया हैं। बहुत जल्द रेरा इन पर और एक्शन लेगा।

बता दें की ग्राहकों की शिकायत मिलने पर रेरा ने ये बड़ा कदम उठाया हैं। इन बिल्डरों के साथ रेरा ने कंपनी और निदेशक के खाते सीज कर दिए गए हैं। साथ ही साथ फ्लैट की खरीद बिक्री करने पर भी रोक लगा दी हैं। रेरा इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को करेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक ये बिल्डर रेरा द्वारा बनाये गए नियम कानून का उलंघन कर रहे थे। जिसके कारण पटना में फ्लैट खरीदने वालों की परेशानी हो रही थी। ग्राहकों की शिकायत मिलने के बाद रेरा ने ये सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

0 comments:

Post a Comment