नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, मुखिया और वार्ड सदस्यों की बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव से पहले राज्य के पंचायत जनप्रतिनिधि मुखिया और वार्ड सदस्यों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। जिससे मुखिया और वार्ड सदस्यों की टेंशन बढ़ गई हैं तथा वो हैरान परेशान नजर आ रहे हैं।

खबर के मुताबिक बिहार के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसको लेकर पंचायती राज विभाग सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रहा हैं। साथ ही साथ इन 1475 वार्डों के मुखिया और वार्ड सदस्यों पर कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें की  पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी डीएम, डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिया है कि नल-जल योजना में किसी भी पंचायत से शिकायत आने पर वहां के संबंधित मुखिया और वार्ड सदस्य को सबसे पहले नोटिस भेजा जाएगा। फिर तुरंत कारवाई की जाये।

उन्होंने ये भी कहा है की प्रमंडलीय आयुक्त और राज्य सरकार द्वारा पद से हटाए गए मुखिया या उपमुखिया इस बार पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेंगे। अगर वो बिहार पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करते हैं तो उनका नामांकन रद्द कर दिए जाये।

0 comments:

Post a Comment