खबर के मुताबिक आयोग के सचिव ओम प्रकाश पाल ने बताया कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तैयारी चल रही है। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा की इस महीने के अंत या मई महीने में शुरुआत में नोटिश जारी किया जायेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती।
वित्त विभाग में 256 पद।
स्वास्थ्य विभाग में 74 पद।
सचिवालय सहायक के 1360 पद।
योजना एवं विकास विभाग में 84 पद।
समाज कल्याण निदेशालय में 60 पद।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 37 पद।
योग्यता : बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन सभी पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता स्नातक होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। कभी भी नोटिश जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment