रेल कर्मियोंं को 30 दिनों का मिलेगा स्पेशल लीव, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: रेलवे में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के इस दौर में कोरोना से संक्रमित 80 हजार से अधिक रेल कर्मियोंं को रेलवे बोर्ड ने 30 दिनों का स्पेशल लीव देने की मंजूरी दी हैं।

रेलवे बोर्ड के इस फैसले से रेल कर्मियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। क्यों की कोरोना महामारी के इस दौर में प्रतिदिन कई रेल कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में बोर्ड का फैसला रेल कर्मियों के लिए राहत की खराब हैं।

बता दें की पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन समेत अन्य रेल यूनियन ने पिछले साल से ही  कोरोना से पीड़ित रेल कर्मियों के लिए स्पेशल छुट्टी की मांग की थी। इसपर अब रेलवे बोर्ड ने अपनी स्वीकृति दे दी हैं। अब कोरोना संक्रमित रेल कर्मियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल के सभी 5 रेल मंडल में कोरोना से संक्रमित रेल कर्मचारियों को 30 दिनों का स्पेशल लीव मिलेगा। इसको लेकर रेल मुख्यालय ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं तथा रेल मंडल को इसकी सुचना भेज दी हैं।

0 comments:

Post a Comment