बिहार में इन जातियों को भी मिलेगा आरक्षण, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुछ सामान्य जातियों  के लोगों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाता हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में ऐसी 9 सामान्य जातियां चिह्नित किया जा चुका हैं जिन्हे आरक्षण का लाभ मिलता हैं।

खबर के मुताबिक नीतीश सरकार अब इसमें विस्तार करने जा रही हैं तथा और कई जातियों को भी आरक्षण का लाभ देगी। वर्तमान में हिन्दू धर्म में ब्राह्ण, राजपूत, भूमिहार और कायस्थ जाति के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ  दिया जा रहा हैं। 

वहीं मुस्लिम धर्म के सैय्यद, शेख औऱ पठान जाति के लोगों को भी आरक्षण दिया जा रहा हैं। वर्तमान में कुल मिलाकार 9 जाति के गरीबों को आर्थिक रूप से कमजोर होने का सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है। इससे सामान्य वर्ग के लोगों को काफी फायदा हो रहा हैं।

आपको बता दें की बिहार सरकार ने अपने नए आदेश में कहा है की जो लोग अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा औऱ अत्यंत पिछडा वर्ग के दायरे में नहीं आते उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में रखा जायेगा और उन्हें आरक्षण का लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment