ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत के एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गुरूवार को लांच किया। जिसमे बिहार की रैकिंग सबसे ख़राब बताई गई। जबकि केरल इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा।
जारी रैकिंग के अनुसार स्वास्थ्य से लेकर पढ़ाई या फिर गरीबी से लेकर भुखमरी, आर्थिक वृद्धि, स्वच्छ ऊर्जा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर में बिहार देश के अन्य राज्यों से काफी पीछे है। बिहार की स्थिति विकास के मामले में देश में सबसे ख़राब है।
आपको बता दें की बिहार मात्र 52 के स्कोर के साथ देश में सबसे निचले स्थान पर हैं। इससे आगे झारखंड, असम, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और ओड़िसा जैसे राज्य हैं। बिहार की ये स्थिति सच में हैरान करने वाला हैं।

0 comments:
Post a Comment