पटना में कई पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें।

पदों का विवरण :  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना में परिचारक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठ लेखाकार के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : पटना में परिचारक के पदों पर नौकरी करने के लिए योग्यता 10वीं पास, जबकि अन्य पदों के लिए योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। उम्मीदवारों को बिना परीक्षा नौकरी मिलेगी।

वेबसाइट लिंक : https://www.iitp.ac.in/images/pdf/advt_new-recruitment.pdf

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : पटना, बिहार।

0 comments:

Post a Comment