बिहार में कब होगा मुखिया-सरपंच का इलेक्शन, आई बड़ी खबर

PATNA न्यूज डेस्क: बिहार में मुखिया-सरपंच के इलेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में मुखिया-सरपंच के इलेक्शन की तैयारी शुरू हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग तैयारी में जुट गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार चुनाव आयोग राज्य में पंचायत चुनाव कराने को लेकर EVM मशीन मंगाने की तैयारी कर रहा हैं। जिन राज्यों में अभी चुनाव नहीं हैं उन राज्यों से EVM मशीन मंगाया जा रहा हैं। इसको लेकर आयोग तैयारी कर रहा हैं।

बता दें की कोरोना महामारी के कारण बिहार में पंचायत चुनाव को टाल दिया गया था। लेकिन जैसे जैसे कोरोना का प्रभाव बिहार से कम होता जा रहा हैं। वैसे-वैसे पंचायत चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गया हैं। बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जा सकता हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सितंबर से दिसंबर महीने के बीच में चुनाव कराये जा सकते हैं। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग तैयारी कर रहा हैं। बिहार में बहुत जल्द राज्य चुनाव आयोग फिर से मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन कराएगी।

0 comments:

Post a Comment