दिल्ली सरकार ने फिर निकाली वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: दिल्ली सरकार ने कई पदों पर भर्ती को लेकर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए निगरानी और मूल्यांकन इकाई, योजना विभाग, दिल्ली ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

पदों का विवरण : निगरानी और मूल्यांकन इकाई, योजना विभाग, दिल्ली ने डायरेक्टर के 1 पद, जॉइंट डायरेक्टर के 2 पद, डिप्टी डायरेक्टर के 2 पद, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट के 1 पद, यंग प्रोफेशनल के 6 पद और इंटर्न के 5 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसके बारे में पूरी डिटेल्स के लिए नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि : निगरानी और मूल्यांकन इकाई, योजना विभाग, दिल्ली के इन पदों पर 20 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट delhiplanning.nic.in पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : दिल्ली।

0 comments:

Post a Comment