बिहार STET में पास सभी अभ्यर्थी बनेंगे शिक्षक, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार STET एग्जाम पास करने वाले सभी अभियर्थियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश दिया हैं की STET में पास सभी अभ्यर्थी शिक्षक बहाली के पात्र होंगे। 

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है की 2019 की STET में जो भी लोग क्वालिफाई किए हैं। उन्हें टीचर बनाया जायेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से बहुत जल्द अभिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा है की बोर्ड द्वारा जारी STET की सूची में अगर कोई छात्र‘क्वालिफाइड एंड इन मेरिट लिस्ट’ में हों या फिर ‘क्वालिफाइड बट नॉट इन मेरिट लिस्ट’ में हों तो भी उन्हें शिक्षक बहाली में शामिल किया जायेगा। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिश जारी किया जायेगा।

बता दें की बिहार STET 2019 के अभ्यर्थियों ने रिजल्ट को लेकर सचिवालय गेट से शिक्षा मंत्री के घर तक का मार्च निकाला। इसके बाद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने अभ्यर्थियों से कहा है की बिहार STET में पास सभी अभ्यर्थी शिक्षक बनेंगे।

0 comments:

Post a Comment